फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The poisonous bait , 200 animal deaths

चारा हुआ जहरीला, 200 पशुओं की मौत

Thu, 08 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The poisonous bait , 200 animal deaths

बांदा। जिले में सूखे की स्थिति ने पशुओं के लिए चारे

विज्ञापन
का संकट पैदा कर दिया है। बारिश न होने से हरा चारा जहरीला हो रहा है। इसे खाकर पशुओं की मौत हो रही है। महीने भर में जिले में 200 से ज्यादा मवेशी मर चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने पशु पालकों को विषाक्त हो रही सूखी की चरी न खिलाने की सलाह दी है।

पिछले 15 दिन से स्थिति और विकराल हो गई है। पशु चिकित्सा विभाग के मुताबिक करीब 200 मवेशी मर चुके हैं। इनमें कुछ जंगली जानवर भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा संकट उन ब्लाकों में है जहां नहरों से सिंचाई की सुविधा नहीं है। जसपुरा, तिंदवारी व कमासिन ब्लाक में मवेशियों के मरने की संख्या में इजाफा हो रहा है।

पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि पानी की कमी से चारा में साइनाइट (विषाक्त) पैदा हो रहा है। इसके खाते ही पशु की मौत हो जाती है। पशुओं को सूखे में बोई गई चरी न खिलाएं और ताजा पानी पिलाएं। साफ सुथरी जगह पर बांधे। मवेशी को फूड प्वाइजनिंग होने तथा इससे बचाने के लिए सोडियम थायो सल्फेट की 50 ग्राम मात्रा सुबह व शाम पशु को खिलाएं।

इनके मवेशी हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार मवेशी
 1- गुमानगंज (नरैनी) निवासी राजू यादव की दो भैंस और एक पड़वा।
 2- माखनपुर (कालिंजर) के मुन्नीलाल की एक भैंस।
 3- स्योढ़ा (गिरवां) में रामलोचन की भैंस व गाय। 
 4- बरईमानपुर (गिरवां) में शिवकुमार की भैंस।
5- जरर (नरैनी) में दलित शुकवा की एक भैंस।
6-  सिंधनकलां (जसपुरा) में सात और धौसड़ (तिंदवारी) गांव में नौ गाय व भैंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed