फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The pit of Jal Jeevan Mission snatched the life of the young man

जल जीवन मिशन के गड्ढे ने छीना युवक का जीवन

Mon, 01 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The pit of Jal Jeevan Mission snatched the life of the young man
कमासिन। जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी अमरजीत यादव (28) सोमवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए खेत जा रहा था। तभी घर से कुछ दूर पैर फिसल जाने पर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। मिट्टी भी भरभरा कर ऊपर गिर गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वहां से गुजरे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे अमरजीत के पैर देखे और उसे बाहर निकाला।, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसी के लिए गड्ढा खोदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed