{"_id":"6aa9861ca3940fb041080f3b","slug":"crops-destroyed-due-to-waterlogging-in-fields-caused-by-rain-banda-news-c-212-1-bnd1007-152118-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश में खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश में खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद
Tue, 15 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 7- गांव तेरहीमाफी में खेत में खराब तिल की फसल दिखाते किसान। संवाद
तिंदवारी। अगस्त माह में हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में जलभराव होने के कारण खरीफ की फसलें बर्बाद हो गईं। इससे किसानों को बीज और मेहनत की लागत डूबने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
क्षेत्र के तेरहीमाफी, भुजरख, परसौंड़ा, सैमरी, सैमरी, जसईपुर व मिरगहनी सहित अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहने से मूंग, ज्वार, अरहर, उड़द, मक्का और तिल की फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि तिल की फसल पूरी तरह जलमग्न होकर खेतों में सड़ गई है।
किसान श्रीकृष्ण, रमकलिया, शिवचरण पाल, विजय करण यादव व लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बुआई के बाद फसल नष्ट होने से बीज की लागत और पूरी मेहनत बेकार हो गई। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।