{"_id":"66765f0ced9bb6e6b98269d8f9de7ef5","slug":"the-parties-arrived-at-polling-centers-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को पोलिंग पार्टियां केंद्रों में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को पोलिंग पार्टियां केंद्रों में पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/नरैनी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 502
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां मतदान केेंद्रों में पहुंच गईं। शनिवार को प्रधान व सदस्य
पद के 3290 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी।
दोनों ब्लाकों में तीन लाख 29 हजार मतदाता वोट डाल सकेंगे। तीसरे चरण में नरैनी ब्लाक की 83 और बिसंडा ब्लाक की 49 ग्राम पंचायतों में शनिवार को वोट पड़ेंगे।
गुरुवार को नरैनी ब्लाक के मतदान केंद्रों के लिए 291 पोलिंग पार्टियां राजकुमार इंटर कालेज (नरैनी) से रवाना की गईं। शाम तक सभी केंद्रों में पार्टियां पहुंच गईं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेेट उनकी निगरानी में लगे रहे।
यहां 83 ग्राम प्रधान के लिए 1259 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड सदस्य के लिए 316 वार्डों में 673 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
ब्लाक में कुल 1069 वार्डों में 668 प्रत्याशी इकलौता पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 85 वार्डों में कोई नामांकन नहीं हुआ। यहां 1,91,324 मतदाता वोट डाल सकेंगे।
उधर, बिसंडा ब्लाक के लिए आदर्श इंटर कालेज (बिसंडा) से 211 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना की गईं। देर शाम तक सभी पार्टियां बूथों में पहुंच गईं। यहां 49 ग्राम प्रधान पद के लिए 858 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
673 वार्डों में 450 वार्ड मेंबर इकलौता पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 223 वार्डों में 500 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 1,37,393 है।