फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The painter who came to meet his father hanged himself

पिता से मिलने आए पेंटर ने फांसी लगाई

Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The painter who came to meet his father hanged himself
बांदा। पिता से मिलने आया पेंटर फांसी पर झूल गया। परिजन आत्महत्या की वजह मानसिक रूप से परेशान और बीमार बता रहे हैं। एक अन्य घटना में पत्नी से मोबाइल पर हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र के पिपरगवां का मूल निवासी राजनारायण (22) गुरुवार को अतर्रा में अपने पिता कालका प्रसाद यादव से मिलने आया था। पिता यहां गोशाला कर्मी हैं। रात को दोनों सो गए। किसी समय राजनारायण उठकर निकल गया और नजदीक के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद रस्सी टूट जाने से नीचे आ गिरा। सुबह गोशाला संचालक वहां पहुंचे तो पेड़ के नीचे शव पड़ा मिला। गले में रस्सी बंधी हुई थी। संचालक ने पिता कालका को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि राजनारायण पेंटिंग का काम करता था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में बबलू (22) पुत्र लालू ने शुक्रवार को सुबह खपरैल में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ गई और फंदा काटकर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्नी मायके में है। बताया गया कि मोबाइल पर पत्नी से विवाद के बाद घटना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed