फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The old lady died after burning a firewood while sleeping to drive away mosquitoes

Banda News: मच्छरों को भगाने के लिए कंडा जलाकर सोई थी, जलकर मरी वृद्धा

Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The old lady died after burning a firewood while sleeping to drive away mosquitoes
बांदा। मच्छरों को भगाने के लिए कंडा जलाकर चारपाई में सोई शहर के परशुराम तालाब स्थित कालका चौराहा निवासी बुधिया (80) की आग से जलकर मौत हो गई। वृद्धावस्था व बीमारी की वजह से वह चारपाई से उठकर भाग भी नहीं सकी। आधी रात के बाद उसका पुत्र लघुशंका के लिए उठा तो उसने कमरे से धुआं निकलता देखा तब घरवालों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कालका चौराहा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी मां मकान के अगले हिस्से में बने कमरे में रहती थीं। राजकुमार व उसकी पत्नी आरती और दो बच्चे घर के अंदर वाले कमरे में सोते हैं। पुत्र के मुताबिक, रात में मां खाना खाकर चारपाई के नीचे कंडा जलाकर सोई थीं। वह दो कंबल भी ओढ़े थीं।
विज्ञापन

रात में वह लघुशंका करने के लिए उठा तो मां के कमरे से उसने धुआं निकलते देखा। दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी मां की आग से जलकर मौत हो चुकी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई कपड़ा सुलगते कंडों से छू गया और आग लग गई। इसी से यह हादसा हो गया। राजकुमार ने रात में ही डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलकर मौत होना पुष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed