फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The officers raided the barracks and searched

अफसरों ने छापा मार बैरकों की तलाशी ली

Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The officers raided the barracks and searched
बांदा। न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने शुक्रवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी ली। हालांकि, कोई प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह आदि ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया। अफसरों ने अपनी मौजूदगी में बैरकों की तलाशी ली। अधिकारियों की कार्रवाई से जेल में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, जेल में बीड़ी, तंबाकू, माचिस के अतिरिक्त अधिकारियों को कुछ भी हाथ नहीं लगा। बाद में अधिकारियों ने बंदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि अफसरों का रूटीन निरीक्षण है। कोई प्रतिबंधित सामान नहीं पाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed