फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The number came in 120 minutes and the treatment was done in 30 seconds

Banda News: 120 मिनट में आया नंबर और 30 सेकेंड में हो गया इलाज

Tue, 15 Jul 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The number came in 120 minutes and the treatment was done in 30 seconds
बारी का इंतजार करते मरीज।  - फोटो : संवाद
बांदा। बारिश से बुखार, जुकाम और खासी के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 500 मरीजों ने उपचार कराया। एक ही फिजिशियन होने के चलते मरीजों को इलाज के लिए एक-दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ा, जबकि 30 सेकेंड में उपचार किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1350 मरीजों ने पंजीकरण कराया। फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि इस समय उनके पास ज्यादातर बुखार, जुकाम और खांसी के मरीज आ रहे हैं। उनकी ओपीडी में सुबह दोपहर 12 बजे तक तकरीबन 60 से 70 मरीजों ने अपने आपको दिखाया।
विज्ञापन

इसी तरह से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में बच्चों की लाइन लगी रही। महिलाएं बच्चों को गोद में लिए बैठी बारी का इंतजार करती रहीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके पटेल ने बताया कि बारिश और धूप निकलने से मौसम ठंडा-गरम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को फ्रिज का पानी बिल्कुल भी न पिलाएं। घर में अगर एसी लगा है तो 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही चलाएं। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed