फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The night temperature in Banda was also 6 degrees Celsius

Banda News: बांदा में भी रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस

Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The night temperature in Banda was also 6 degrees Celsius
बांदा। पांच सालों में नए साल का तीसरा दिन सबसे ठंडा रहा। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से ही शहर कोहरे की सफेद चादर में ढका रहा।
विज्ञापन

तापमान गिरने से गलन बढ़ गई है। शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर तक रही। पास की चीज भी नजर नहीं आ रही थी। वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते रहे।
विज्ञापन

11 बजे कोहरा थोड़ा छटा और सूर्य देव ने दर्शन दिए। लोगों ने राहत की सांस ली। दो दोपहर बाद बजे से आसमान में बदरी छा गई। बर्फीली हवाएं तेज हो गईं।
इस दौरान शीतलहर और गलन के चलते लोगों को कंपकपी छूटी। लोगों ने अलाव का सहारा लिया लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। शाम होते ही सड़क व बाजार में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed