फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The newly constructed boundary wall of the temple collapsed in the first rain, demand for investigation

Banda News: पहली बारिश में गिरी मंदिर की नवनिर्मित बाउंड्रीवाॅल, जांच की मांग

Sun, 13 Jul 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The newly constructed boundary wall of the temple collapsed in the first rain, demand for investigation
बाउंड्रीवॉल गिरने से हुए नुकसान को देखते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
अतर्रा। राज्य वित्त से बनी देवस्थान की बाउंड्री पहली ही बारिश में ढह गई। एक ग्रामीण का मकान भी उसकी चपेट में आ गया जिससे क्षति हुई है। शनिवार को हुई बारिश से थनैल गांव स्थित प्रसिद्ध खेरापति मढ़ी दाई मंदिर की बाउंड्री ढह गई। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, गजराज, दीनदयाल द्विवेदी, बल्लू, देशराज, योगेंद्र, शिवशरण ने बताया कि ग्राम प्रधान श्रीपाल व सचिव संतोष कुशवाहा ने राज्य वित्तीय सहायता से बाउंड्री बनवाई थी। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इससे बाउंड्री पहली बारिश भी नहीं झेल सकी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी ने बताया कि 19 जून को 2 लाख 8 हजार रुपये की धनराशि प्रधान व सचिव द्वारा निर्माण सामग्री के लिए एक फर्म को भेजी गई थी। घटना में मंदिर से सटे ग्रामीण शिवशरण का मकान भी चपेट में आ गया। मकान को काफी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed