{"_id":"676ef23b5e5747c0ea033d60","slug":"the-network-of-looteri-dulhan-gang-was-running-from-galla-mandi-of-kanpur-banda-news-c-212-1-sknp1006-119939-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कानपुर की गल्ला मंडी से चल रहा था लुटेरी दुल्हन गैंग का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कानपुर की गल्ला मंडी से चल रहा था लुटेरी दुल्हन गैंग का नेटवर्क
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन गिरोह का नेटवर्क कानपुर से संचालित था। कानपुर गई पुलिस टीम को वहां कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन गिरोह से जुड़े लोग अपने-अपने घरों का ताला लगाकर फरार बताए गए हैं। पुलिस अब फर्रुखाबाद और उरई जनपद में टीम भेजने की तैयारी कर रही है। क्योंकि लुटेरी दुल्हन जालौन जनपद की रहने वाली बताई गई है। उसकी कुंडली को खंगालने के लिए पुलिस जालौन और फर्रुखाबाद में भी छानबीन करेगी।
पिछले दिनों देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी एक युवक को विश्वास में लेकर गिरोह के सदस्य उसको ठगने की तैयारी कर रहे थे। ऐन मौके पर पुलिस ने युवक की शिकायत पर गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें लुटेरी दुल्हन ज्योति जालौन जनपद की रहने वाली थी। गिरोह ने बताया था कि उनका नेटवर्क कानपुर के गल्ला मंडी से संचालित था। देहात कोतवाली पुलिस ने कानपुर में पुलिस की एक टीम भेजी थी। वहां पुलिस ने गिरोह में शामिल लोगों का पता किया। वहां इस गिरोह में शामिल करीब छह लोगों के घरों में ताले लटकते मिले। पुलिस ने आसपास खंगाला। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
कानपुर से टीम वापस आ गई है, कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब फर्रुखाबाद और जालौन में पुलिस की टीम भेजी जा रही है। -आनंद कुमार, प्रभारी देहात कोतवाली, बांदा।