फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The nation must be healthy enough to make a superpower

देश को महाशक्ति बनाने को निरोगी होना जरूरी

Wed, 16 Jan 2019 11:34 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 16 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
The nation must be healthy enough to make a superpower
आरोग्य प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत करते मंत्री धर्म सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

आरोग्य भारती के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में सामान्य ज्ञान और आरोग्य प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि देश को महाशक्ति बनाने के लिए देशवासियों का निरोगी होना जरूरी है।  

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही आयोजित समारोह में सम्मानित होने वाले सामान्य ज्ञान एवं आरोग्य प्रतियोगिता के मेधावियों में सीनियर वर्ग में पंखुड़ी दमेले बीए प्रथम, सचिन गुप्ता पालीटेक्निक द्वितीय और प्रदीप कुमार एमए को तृतीय पुरस्कार दिया गया। अरविंद यादव एमए, प्रगति दीक्षित, दिव्या तिवारी और दिव्या सक्सेना बीए को सांत्वना पुरस्कार मिला। माध्यमिक वर्ग में शिवम नामदेव कक्षा-12 प्रथम, विकास पटेल कक्षा-11 द्वितीय, सुनील कुमार कक्षा-10 को तृतीय पुरस्कार दिया गया। उत्कर्ष साहू व प्रद्युम्न सिंह कक्षा-12, राहुल चक्रवर्ती कक्षा-10 और अरविंद यादव कक्षा-9 को सांत्वना पुरस्कार मिले। जूनियर वर्ग में सौरभ सिंह कक्षा-8 को प्रथम, अभिषेक कक्षा-7 को द्वितीय और उपेंद्र कुमार कक्षा-8 को तृतीय पुरस्कार दिया गया। देव पुरवार कक्षा-8, आयुष पाल, अभिषेक मिश्रा व सुमित पाल कक्षा-7 और शिवम यादव कक्षा-8 को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।  
विज्ञापन


मेधावियों को मंत्री के साथ आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय, प्रांत सह संचालक वीरेंद्र चतुर्वेदी, डॉ.बीएन सिंह आदि ने भी पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वालों में जितेंद्र धुरिया, वीरेंद्र साहू, अवनीश सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल थे। डॉ.एसपी गुप्ता, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.अर्चना भारती, पंकज श्रीवास्तव आदि ने अतिथियों का स्वागत और अंग वस्त्र भेंट दिए। सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी व बृजेश प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, भाजपा संसदीय क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ल, बलराम सिंह कछवाह, संघ चालक रमाशंकर श्रीवास्तव, विभाग प्राचारक अखंड प्रताप सिंह, जिला कार्य वाहक जमुना किशन प्रसाद आदि उपस्थित रहे। आयोजक तरुण खरे ने सभी की अगुवानी की। आभार अरुण खरे ने व्यक्त किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed