फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The more treatment is being done, the more dengue is increasing.

Banda News: जितना हो रहा इलाज, उतना बढ़ता जा रहा डेंगू

Fri, 06 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The more treatment is being done, the more dengue is increasing.
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए जितने प्रयास किए जा रहे हैं, मरीज भी उसी रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को पैथोलॉजी जांच में नौ और डेंगू के मरीज मिले। कुल संख्या 118 पहुंच गई है। पैथोलॉजी में 334 मरीजों की जांच की गई। 36 डेंगू जांच के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

उधर, ओपीडी में भी मरीजों की खासी भीड़ रही। फिजिशियन डाॅक्टराें के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। पैथोलॉजी में रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट लेने का एक ही काउंटर बना होने से मरीजों खासकर महिला मरीजों से रोजाना धक्का-मुक्की और अभद्रता की शिकायतें मिल रहीं थी। जिस पर जिला अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार से रिपोर्ट देने का अलग काउंटर बनाया है।
विज्ञापन

अब रिपोर्ट अलग काउंटर से दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू के अब तक 118 मरीज मिल चुके हैं। उधर, फिजिशियन डॉक्टर ह्दयेश पटेल, डॉ. एसडी त्रिपाठी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed