फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The miscreants stole eight lakh rupees

Banda News: बदमाशों ने उड़ाए आठ लाख रुपये

Sat, 05 Oct 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The miscreants stole eight lakh rupees
बबेरू। थाना मर्का के ग्राम समसुद्दीनपुर निवासी सुरेश सिंह के छोटे भाई की बेटी की शादी नवरात्र में तय होना था। उसी की तैयारी के लिए शनिवार को वह बबेरू स्थित इंडियन बैंक गया। यहां से शाम करीब चार बजे चेक के माध्यम से आठ लाख रुपये निकाले और बैग में डाल लिया। इसके बाद बाइक से वह गांव जा रहा था।
विज्ञापन

औगासी रोड पेट्रोल पंप के पास छंगू साहू,जो गल्ले का व्यापार करता है, वहां दुकान के सामने बाइक खड़ी कर पानी पीने लगा। पानी पीने के बाद जैसे ही वह बाइक के पास पहुंचा तो बैग गायब था। यह देखकर चौक गया और वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी। काफी देर तक जानकारी करता रहा, जब कुछ पता नहीं लगा तो पुलिस जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस हरकत में आई और सीओ पुलिस बल के साथ तलाश में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अअधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना भी किया। इतना ही नहीं बैंक में जाकर सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। उधर,बैंक के प्रबंधक चंदन कुमार का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने चेक के माध्यम से आठ लाख निकले थे । पीड़ित ने बताया की आठ लाख के अलावा सात हजार रुपये पहले से थे। बैग में कुल आठ लाख सात हजार रुपये थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed