फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Minister of State gave appointment letters to 15 selected chief servants

Banda News: राज्यमंत्री ने 15 चयनित मुख्य सेविकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

Thu, 28 Aug 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State gave appointment letters to 15 selected chief servants
बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने नव चयनित 15 मुख्य सेविकाओं (आंगनबाड़ी) को नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और बच्चों का टीकाकरण जैसे मुख्य कार्य वह पूरी ईमानदारी से निभाएं। प्रदेश स्वस्थ होगा तो तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे. रीभा ने मुख्य सेविकाओं से कहा कि यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण समय है। महिलाओं की सेवा कर सशक्तीकरण कर सकती हैं। कहा कि मुख्य सेविकाएं सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कार्यों के पर्यवेक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में मंत्री व जिलाधिकारी ने मुख्य सेविका आरती देवी, महिमा सिंह, शालिनी, काजल देवी, शिवानी, आरती सोनकर, महिमा त्रिपाठी, हिना जबी आदि को नियुक्ति पत्र साैंपे। इस दाैरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। यहां पर एडीएम कुमार धर्मेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडी पीओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed