फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The middle-aged man was shot dead after entering the house

Banda News: घर में घुसकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Fri, 25 Aug 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged man was shot dead after entering the house
बिसंडा (बांदा)। हमलावरों ने अधेड़ को दौड़ाकर उसके घर के भीतर ही तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन जागे, लेकिन हमलावरों की धमकी से डरकर कमरे में ही दुबके रहे।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पर सुबह पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने जांच की। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन




घटना के पीछे आशनाई की चर्चा है। अधेड़ 18 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काटकर सात जनवरी 2023 में जेल से रिहा हुआ था। तब से वह गांव में ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी बालकरन उर्फ बाबूजी (50) बुधवार की रात आठ बजे गांव में घूमने निकला था। देर रात करीब 11 और 12 बजे के बीच कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे दौड़ाया तो वह जान बचाने के लिए अपने घर के भीतर घुसा। पीछे से हमलावरों ने आंगन में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। उसके तीन गोलियां लगीं। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों गोलियां बांयी ओर कान के नीचे, जांच व सीने में लगीं हैं।



घटना के समय उसकी पत्नी संतोषिया और पुत्री नीलम घर के अंदर किवाड़ बंद करके सो रहीं थीं। फायर होने की आवाजें सुनकर वह नींद से जागी तो हमलावरों ने उन्हें ललकार कर कहा कि अगर कोई बाहर निकला तो उसके जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इससे वह घर के कमरे में दुबक गईं।




पत्नी संताेषिया ने बताया कि हमलावर किसी महिला से छेड़खानी का उलाहना दे रहे थे। वह कौन लोग थे, वह नहीं जानती। घटना की सूचना पर सुबह एसपी अंकुर अग्रवाल, सीओ बबेरू राकेश सिंह भी पहुंचे। बालकरन गांव के ही राजाराम पटेल की 18 साल पहले हुई हत्या में आजीवन कारावास की सजा काटकर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed