फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mercury dropped by five degrees due to rain, the weather became pleasant

बारिश से पारा पांच डिग्री लुढ़का, मौसम हुआ सुहाना

Mon, 23 May 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by five degrees due to rain, the weather became pleasant
The mercury dropped by five degrees due to rain, the weather became pleasant - फोटो : BANDA
बांदा। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बड़े बदलाव का असर चित्रकूटधाम मंडल में सीधा पड़ा है। सोमवार को तेज आंधी ने काफी कुछ उलट-पलट दिया। घने बादलों के बीच हुई बारिश ने लू और तपिश काफूर कर दी। पारा 5 डिग्री नीचे आ गया। मौसम खुशगवार हो गया। मंगलवार को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी और जानलेवा लू के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त था। सोमवार को इसमें अचानक बदलाव आया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए सिस्टम और उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड आदि में बारिश का असर चित्रकूटधाम मंडल में भी पड़ा। मौसम में बदलाव की शुरूआत दोपहर से हुई।
विज्ञापन

सड़कों पर मची भगदड़
करीब एक बजे घने बादलों के बीच जबरदस्त आंधी से सड़कों पर भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में टिन-टप्पर, दुकानों के शाइन बोर्ड उड़ गए। कई राहगीरों को मामूली चोटें आईं। पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से रास्ते अवरुद्ध हुए और बिजली बाधित हो गई। लगभग 40 मिनट तक आंधी का यह कहर जारी रहा। इसी के बाद शुरू हुई बारिश ने लू और उमस खत्म कर दिया। ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मिलती रहेगी राहत
कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के जानकार डॉ. दिनेश साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से यह बदलाव आया है। मंगलवार को भी बादल और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।

राहत के साथ आफत की आंधी
बांदा। तेज आंधी राहत और आफत दोनों साबित हुई। एक तरफ जहां बादल-बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ तो दूसरी तरफ मंडल मुख्यालय सहित पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई। जगह-जगह लाइनों पर पेड़ गिर गए। इंसुलेटर टूट गए, और भी तमाम फाल्टें आईं। पूरे शहर के सारे फीडर ठप हो गए। इन्हें दुरुस्त कर चालू करने में पावर कारपोरेशन कर्मियों को पसीने छूट गए। देर शाम तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और बदहाल रही। लगभग एक सैकड़ा बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए या तिरछे हो गए। एचटी और एलटी लाइनें ठप हो गईं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही व्यवसायिक कारोबार पर भी बिजली भारी पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed