फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The man who killed his wife consumed poison for fear of arrest

पत्नी की हत्या करने वाले ने गिरफ्तारी के डर से खाया जहर

Sat, 25 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The man who killed his wife consumed poison for fear of arrest
बांदा/तिंदवारी। पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके फरार हो गए पति ने कहीं जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के कैथी डेरा (जौहरपुर) की है। यहां मनोज निषाद (25) पुत्र भोला निषाद ने किसी विवाद पर गुरुवार की रात पत्नी नीता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। नीता को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। शुक्रवार की देर रात वह घर लौटा। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह रिश्ते में भाभी और गांव की आशा बहू रज्जन घर गई तो मनोज को गंभीर अवस्था में पाया। मनोज ने उसे यह भी बताया कि पत्नी पर हमला करने का उसे पछतावा है। साथ ही गिरफ्तारी का भी डर सता रहा है। इसीलिए जहर खा लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धर्मेंद्र परमार की सूचना पर आई एंबुलेंस से मनोज को पीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान के मुताबिक मृतक सूरत में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वापस घर लौट आया था। आर्थिक तंगी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। मृतक के दो बेटे है। चार भाइयों में सबसे छोटा है। प्रभारी निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह का कहना है कि मनोज ने जहर खाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बीडीसी सदस्य के भाई की मौत
खप्टिहा कलां। मिट्टी की खुदाई करने के बाद बाइक से घर लौट रहे बीडीसी सदस्य के भाई की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
पैलानी कस्बा निवासी बीडीसी सदस्य कमल सिंह का छोटा भाई अमित सिंह उर्फ ढोला (30) पुत्र छोटू ठेकेदारी करता था। शुक्रवार की रात पलरा गांव में जेसीबी से मिट्टी खुदाई कराकर बाइक से घर आ रहा था। चिल्ला और नरी गांव के समीप डिग्री कालेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अमित को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अमित चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। जसपुरा डिग्री कालेज से स्नातक कर रहा था। ठेकेदारी के अलावा पिता के साथ कृषि कार्य में हाथ बटाता था। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

सड़क हादसों में छह घायल
बबेरू। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव निवासी रज्जन शुक्ला (40) शनिवार को मढ़ीदाई मंदिर दर्शन को जा रहा था। कमासिन रोड पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर व कुकुवा के बीच सड़क पर वनरोझ के आ जाने से बाइक सवार रेहुटा गांव निवासी चंद्रिका (25) घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड नगर पालिका के पास दो बाइकों की भिंडत में शब्दा पुरवा निवासी कपिल चौरिहा (30), जिया लाल (45) व दूसरी बाइक में सवार हड़हा कबौली गांव निवासी रमेश (30) घायल हो गए। उधर, सब्जी लेने जा रही बांदा रोड अतर्रा निवासी शांति (35) बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed