फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The loss of faith in the Lord to take Avatar

धर्म की हानि पर अवतार लेते हैं प्रभु

Tue, 23 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 23 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The loss of faith in the Lord to take Avatar

बांदा। कुरसेजाधाम में चल रही रामकथा मेें सोमवार को दूसरे दिन कथावाचक विजय कौशल ने राम का औतार और बाल लीलाओं का वर्णन किया।

विज्ञापन


कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। पापियों का विनाश कर धर्म की रक्षा करते हैं।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा वाचक ने बेटी बचाओ की भी चर्चा की। कहा कि बेटियां घर आंगन की गौरव होती हैं। वह सौभाग्यशाली हैं जिन घरों में बेटियां जन्म लेती हैं।

कथा वाचक ने कन्याओं के कुछ ऐसे प्रसंग सुनाए कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। पिता-पुत्री के बीच अनूठे प्रेम का भी वर्णन किया। कहा कि राम के चरित्र जीवन में उतार लो, पूरा जीवन सुंदर बन जाएगा।

इस अवसर पर रामकथा में विशेष रूप से उपस्थित आईटीबीपी महानिरीक्षक राजाबाबू सिंह (आईपीएस) ने भी संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण रक्षा, गोपालन, बेटी उत्थान और दुर्व्यसन त्यागने की शपथ दिलाई।

अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस नेता लालू दुबे, राजीव द्विवेदी, कमलेश तिवारी, शांती भूषण सिंह इत्यादि शामिल रहे। मेजबान और कुरसेजाधाम के संत ने सभी का आभार जताया। रामकथा 28 फरवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed