{"_id":"5fd8fd518ebc3ecd6752296b","slug":"the-loanee-farmer-of-the-bank-hanged-himself-to-death-banda-news-knp6001177199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा। आर्थिक तंगी से परेशान युवा किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर बैंक का आठ लाख रुपये का कर्ज बताया गया है।
सदर तहसील और शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुवंशी डेरा (कनवारा) निवासी सुरेश (40) पुत्र रामसजीवन मंगलवार की सुबह घर में सीलिंग फैन में साड़ी बांधकर फांसी पर झूल गया। भाई उमाकांत ने बताया कि सुरेश दो दिन पूर्व रविवार को पत्नी, बच्चों सहित साले की शादी में ससुराल पल्हरी गांव गया था। मंगलवार को सुबह पत्नी व बच्चों को छोड़कर खुद वापस घर आ गया और घटना को अंजाम दे दिया।
पत्नी ऊषा ने बताया कि इलाहाबाद बैंक का आठ लाख रुपये का कर्ज है। इसे लेकर उसका पति परेशान था। उधर, कृषि विश्वविद्यालय की नवीन पंप नहर योजना में दो बिस्वा जमीन अधिगृहीत कर ली गई। मुआवजा नहीं मिला। मृतक के दो बेटा व दो बेटी हैं। कोतवाल जय श्याम शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टतया आत्महत्या बताई जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में सोमवती (22) पुत्री जागेश्वर ने सोमवार की शाम कमरे की खूंटी में दुपट्टा से फांसी लगा ली। परिवार के लोग खेतों से लौटे तो उसे फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई धर्मेंद्र का कहना है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। वह अविवाहित थी।