{"_id":"dc28782e6f200d751de16d6733948e71","slug":"the-last-three-years-work-unmatched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बीते सिर्फ तीन साल, काम बेमिसाल’, सपाइयों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बीते सिर्फ तीन साल, काम बेमिसाल’, सपाइयों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सपा सरकार के तीन वर्ष होने पर जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि इस मुद्दत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो कर दिखाया वह बेमिसाल है। यह बात उन्होंने जिला कार्यालय में हुई बैठक में कही।
विज्ञापन
कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। बिजली खेड़ा स्थित जिला कार्यालय में बैठक के साथ सादगी से जश्न भी मना। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई गईं। भरतलाल दिवाकर (नरैनी) ने कहा कि सपा ने चुनाव से पूर्व किए गए अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव में यह बात बताएं।
विज्ञापन
रामकिशुन प्रजापति ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अगर सिपाही बनकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तो अगले चुनाव में भी सपा की ताजपोशी होगी। यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव फैजान अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने युवाओं के हित में कई योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर आत्माराम यादव, अशोक सिंह गौर, सुशील त्रिवेदी, राजेंद्र यादव, रुखसाना हाशमी, रानी श्रीवास, कुदरत उल्ला, मोहम्मद हनीफ, मनोज निगम, प्रदीप, रामपाल, लालेंद्र, रामसागर पाल, अनूप यादव, मदन गोपाल, वृंदावन वैश्य, आमिर खां आदि शामिल रहे।