फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The last rites of the mother and her two children took place in the village.

Banda News: मां व उसके दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में हुआ

Wed, 01 May 2024 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 01 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the mother and her two children took place in the village.
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र के झलमल गांव में हृदय विदारक घटना होने के बाद मां व उसके दो मासूम बच्चों का पोस्टमार्टम दूसरे दिन हुआ। तीनों के शवों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। इस घटना के बाद से पत्नी व बच्चों की याद में युवक के आंसू दो दिन से रुक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के झलमल गांव में सोमवार के दिन अंजू देवी ने अपने दो मासूम बच्चों सुधीर व सुदीप को कमर में बांधकर कुएं में कूद गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी। घटना के समय पति सबित कोल इलाज कराने गया था। दूसरे दिन तीनों शवों का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में हुआ।
विज्ञापन

मृतक के पति सबित कोल ने बताया कि उसने दो सौ रुपये अपनी मां को ननिहाल जाने के लिए दिया था। बस इस बात से खफा होकर उसकी पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाया। बताया कि पत्नी के खाते में 15 हजार रुपये जमा थे। जब बाहर से कमाई करके आया था तो सभी के लिए कपड़े व खाने पीने की वस्तुएं भी लाया था। इसके बाद भी पत्नी यह कदम उठा लेगी, उसे विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed