{"_id":"56e05b20ea3d67ecddc63d94e31527ad","slug":"the-junior-and-senior-in-the-music-competition-scattered-counterpoint-musical-challenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल चैलेंज संगीत प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर ने बिखेरे सुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल चैलेंज संगीत प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर ने बिखेरे सुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिकल चैलेंज संगीत प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर गायन सेमीफाइनल में प्रतिभागियों ने अपने-अपने सुर बिखेरे। टॉप 10 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चिह्नित किया किया। इस दौरान आस्था, मिष्ठी और बॉबी ने डांस भी पेश किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नटराज म्यूजिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हुनर का प्रदर्शन किया। सीनियर गायन में बुंदेलखंड के कई जनपदों के 30 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन
जूनियर गायन में प्रियंका वर्मा, शिवांगी मिश्रा, अनुष्का बनर्जी, प्रज्ञा सोनी, अर्षित पालीवाल, अंजलि वर्मा, महक, आरोही पाठक ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इनमें फाइनल के लिए अनुष्का,प्रज्ञा, अर्षित, शिवांगी, अमन, वैशाली, रितिका, आर्या, अंजलि और आरोही को चुना गया।
विज्ञापन
सीनियर गायन में बांदा समेत चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, मऊरानीपुर, झांसी और फतेहपुर की 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायकों में डॉ.दीपक स्वर्णकार (मऊरानीपुर) व अभिषेक मिश्रा (बांदा) शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनिया ने किया। स्कूल मैनेजर धनंजय सिंह ने आभार जताया।