फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The jam was imposed by keeping the body of the Gumti shopkeeper

गुमटी दुकानदार का शव रखकर लगाया जाम

Fri, 22 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The jam was imposed by keeping the body of the Gumti shopkeeper
The jam was imposed by keeping the body of the Gumti shopkeeper - फोटो : BANDA
अतर्रा (संवाद)। महिला चिकित्साधिकारी की कार से गुमटी में बैठे वृद्ध की मौत का मामला तीसरे दिन गरमा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों ने अतर्रा-नरैनी मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन इस बात पर अड़े थे कि कार मालिक और चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो और मुआवजा दिया जाए। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज हो जाने और आर्थिक सहायता की मदद का भरोसा दिलाए जाने पर लगभग एक घंटे बाद परिजन शांत हुए और जाम खत्म किया।
विज्ञापन

बुधवार को करतल सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजली मिश्रा ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रही थीं। कार उनका ड्राइवर सुशील तिवारी चला रहा था। साथ में योग प्रशिक्षक राजेश राजपूत भी थे। चिमनी पुरवा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान की गुमटी में जा घुसी। गुमटी में बैठे 65 वर्षीय शिव प्रसाद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हाथ आते ही अतर्रा-नरैनी मार्ग पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। यातायात ठप हो गया। उनकी मांग थी कि कार मालिक व चालक पर रिपोर्ट दर्ज हो और मुआवजा दिया जाए। कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे ने उन्हें बताया कि दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ड्राइवर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed