फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The interview was given two days after his father's death

Banda News: पिता के निधन के दो दिन बाद दिया था साक्षात्कार

Wed, 24 Jan 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The interview was given two days after his father's death
बांदा-गिरंवा। पीसीएस परीक्षा में सफलता पाने वाले जनपद के आनंद सिंह राजपूत का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। आनंद मूलरूप से ग्राम मुरवां के निवासी हैं और आमबाग चुंगी चौकी अलीगंज बांदा में रहते हैं। इन्होंने अपने पिता के निधन के दो दिन बाद पीसीएस का साक्षात्कार दिया था।इन्होंने पिता का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन

इनके पिता नंदकुमार सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर बुजुर्ग कंपोजिट विकास खंड महुआ में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। इनकी मां माया देवी प्राथमिक विद्यालय झाड़ी का पुरवा, विकास खंड-महुआ में शिक्षा मित्र हैं। परिजनों के मुताबिक पिता के निधन के दो दिन बाद ही आनंद ने साक्षात्कार दिया था, किसी को उनकी सफलता की उम्मीद नहीं थी। सबका कहना था कि पिता की मौत ने उन्हें झकझोर दिया है।
विज्ञापन

आनंद के परिजनों की माने तो दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आनंद की दादी का निधन हुआ। उनकी तेरहवीं के दो दिन बाद ही यानि छह जनवरी को आनंद के पिता का भी देहांत हो गया। इसके बाद उसी गमगीन माहौल में आठ जनवरी को आनंद ने साक्षात्कार दिया था। जब परिणाम आया तो सभी को चकित करने के साथ ही गर्व का भी अहसास कराया। आनंद भी अपनी सफलता श्रेय अपनी दादी और पिता के साथ-साथ शिक्षकों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद का कहना है कि खुशी तो बहुत हुई है, लेकिन यदि पापा होते, जिनका सपना था कि वह कुछ बनें, तो शायद यह खुशी आज आसमान छू रही होती। उनका कहना है कि घंटों पढ़ाई के बजाए नियमित घंटों की पढ़ाई फायदेमंद होती है। तैयारी के लिए सोशल मीडिया की भी मदद ली जा सकती है। आनंद की कक्षा पांच तक की प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर शास्त्री नगर बांदा और कक्षा छह से 12 तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर बांदा से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed