फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The gunner of the city magistrate beat the complainant, the video went viral

Banda News: फरियादी को नगर मजिस्ट्रेट के गनर ने पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 29 Jun 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The gunner of the city magistrate beat the complainant, the video went viral
बांदा। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में किसान दुर्घटना बीमा के लिए अर्जी लेकर पहुंचे फरियादी को नगर मजिस्ट्रेट के गनर ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से मामले की जांच शुरू हुई है। वीडियो में नगर मजिस्ट्रेट का गनर डीएम कार्यालय के बाहर पड़ी बेंच पर बैठे युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

घटना दो दिन पहले की है। एक गांव निवासी युवक अपने भाई की मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कागजात लेकर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के कार्यालय पहुंचा था। उसने नगर मजिस्ट्रेट से बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो गई थी। जिस पर उसे किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाना चाहिए। मजिस्ट्रेट ने कागज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी तो मृत्यु का कारण खुदकुशी होना पाया। इस पर उन्होंने फरियादी से कहा कि किसान दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं दिलाया जा सकता है।
विज्ञापन

फरियादी ने बताया कि कुछ लोग ढाई लाख रुपये लेकर दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की बात कह रहे हैं। यहां तक कि युवक ने कहा कि सीएमओ भी रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने गनर से उसे कार्यालय के बाहर करने को कहा। वह युवक कार्यालय के बाहर आकर डीएम कार्यालय के सामने पड़ी फरियादी बेंच पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर बाद वहां नगर मजिस्ट्रेट का गनर आया और युवक से कुछ बात होने के बाद थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से अब घटना की जांच शुरू की गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने गनर की हरकत की रिपोर्ट एसपी अभिनंदन को भेजी है।


वर्जन
घटना दो दिन पहले की है। एक युवक उनके कार्यालय में भाई की मृत्यु पर किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर आया था, लेकिन मामला आत्महत्या का था। इस पर उसे गनर के माध्यम से बाहर किया गया था। थप्पड़ मारने की घटना का वीडियो उन्होंने भी देखा है। गनर के खिलाफ उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी अभिनंदन को भेज दी है। जो भी कार्रवाई करेंगे वह एसपी ही करेंगे।
राजेश कुमार
नगर मजिस्ट्रेट, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed