फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The groom's cousin died when the car collided with an electric pole

Banda News: कार बिजली के खंभे से टकराई दूल्हे के ममेरे भाई की जान गई

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The groom's cousin died when the car collided with an electric pole
राकेश प्रजापति - फोटो : संवाद
बांदा। सामने से आए वाहन से बचने में कार बेकाबू होकर खंती में जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के ममेरे भाई की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव निवासी राकेश प्रजापति (28) शुक्रवार को टेढ़ा गांव निवासी फुफेरे भाई ओमी की शादी में रिश्तेदारों के साथ कार से मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव जा रहे थे। हमीरपुर के टिकरी गांव के पास देर शाम सामने से आए वाहन से बचने में कार बेकाबू होकर खंती में उतर गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार राकेश समेत अरविंद (32), प्रदीप (21) और मुन्नू (16) गंभीर घायल हो गए। कार के पीछे से आ रहे अन्य बरातियों ने हादसा होते देखा तो घायलों को रानी दु्र्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने राकेश प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर न ले जाकर बांदा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पिता रामशरन ने बताया कि राकेश किसानी करता था। घर में पत्नी सुशीला और एक पुत्र हैं। बताया कि शादी की रस्में बसहरी में गमगीन माहौल में पूरी की गई हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed