फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The groom was taken hostage and beaten to death

दूल्हे को बंधक बनाकर बरातियों को पीटा

Wed, 09 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The groom was taken hostage and beaten to death
बांदा। शादी समारोह में दबंगों ने दूल्हे को बंधक बनाकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। दूल्हे का चचेरा भाई समेत चार बराती घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक बराती को ज्यादा चोटें आने पर डाक्टरों ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव की है। चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी सोमदेव की बरात मंगलवार को कनवारा गांव आई थी। जयमाल की रस्म के दौरान 11 हजार रुपये नेंग को लेकर वधू और वर पक्ष में टकराव गया। तभी कुछ अराजकतत्वों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। दूल्हे का चचेरा भाई शिवबदन (23) पुत्र देवीदत्त मिश्रा समेत रवि (22), आशीष (25) व पिंटू (32) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर शिवबदन को भर्ती कर लिया गया। घायल भाई के मुताबिक बचाव में आए दूल्हे सोमदेव के साथ भी मारपीट की गई। बरात लौटने के डर से उसे बंधक बना लिया गया। पुलिस के समझाने पर शादी की रस्मे पूरी हुईं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला का कहना है कि शराब के नशे में डांस को लेकर मारपीट हुई। शिवबदन की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed