फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The government overshot, given by 17 thousand supporters

सरकार ने ठेंगा दिखाया, हमदर्दों ने दिए 17 हजार

Sat, 06 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 06 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The government overshot, given by 17 thousand supporters

बांदा। खेती चौपट होने से परेशान होकर आत्महत्या करने

विज्ञापन
वाले किसान के आश्रित बच्चों को सरकार ने भले ही कोई मदद न दी हो पर समाजसेवी और मीडिया ने मृतक के घर के चूल्हे जलाने का कुछ इंतजाम किया है।

31 जनवरी को सदर तहसील के खौड़ा गांव के दतरौली मजरा (बेंदाघाट) निवासी लगभग 40 वर्षीय किसान रामसिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

उसके पास तीन बीघा जमीन थी, लेकिन इसमें कोई फसल नहीं हुई। बीपीएल कार्ड धारक होने के बावजूद कोटे से राशन नहीं मिला। इसी से क्षुब्ध होकर राम सिंह ने फांसी लगा ली।

प्रशासन और शासन ने मृतक की विधवा और मासूम बच्चों को कोई मदद नहीं दी है। सिर्फ कोटेदार से कुछ राशन दिला दिया है।

शुक्रवार को ‘अन्नदाता की आखत’ अभियान के संयोजक आशीष सागर ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह ने 10 हजार रुपये और सपा नेता रामकरण सिंह उर्फ बच्चन ने पांच हजार रुपये मृतक किसान के बच्चों को दिए हैं।

उधर, दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी भी मृतक के घर पहुंचे और मृतक के बच्चों को सांत्वना देने के साथ ही दो हजार रुपये प्रदान किए। अरुण त्रिपाठी बुंदेलखंड के किसानों की हालत पर अध्ययन के लिए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed