फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl committed suicide by drinking glass in her in-laws

ससुराल में कांच पीकर युवती ने आत्महत्या की

Tue, 28 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by drinking glass in her in-laws
बांदा। ससुराल में युवती ने कांच पीसकर पी लिया। कुछ देर बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने अंधविश्वास के चलते यह कदम उठाया। मजदूर पेशा पति लॉकडाउन में गुजरात में फंसा है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी संगीता (30) पत्नी दुर्योधन ने मंगलवार को सुबह घर में कांच पीसकर पानी के साथ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां दोपहर को उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उसकी दो नाबालिग पुत्रियां थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां बुुधौलिया (पिपरोदर) ने बताया कि संगीता के दो पुत्रियां शारदा (6) और 6 माह की खुशबू हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पूजन कराया था लेकिन संगीता इसमें शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव में कृष्णा देवी (25) ने सोमवार को शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव में उत्तरा सिंह (30) ने ससुराल में सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने हालत नाजुक बताई है। दोनों ही घटनाओं में परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शहर के शंकर नगर निवासी साक्षी (14) पुत्री वीरेंद्र मंगलवार को सुबह खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीकेज से लगी आग ने उसको चपेट में ले लिया। परिजनों ने बमुश्किल आग बुझाई। हालांकि परिजनों व पड़ोसियों ने घर को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed