{"_id":"2b60d3927c800db63c3c7d619c90e488","slug":"the-foundation-stone-of-the-college-building-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया कालेज भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया कालेज भवन का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने गुरुवार को तिरहार क्षेत्र के मरका, बीरा व लोहरा गांव में इंटर कालेज भवनों का शिलान्यास किया। प्रत्येक कालेज 3 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बनेगा। विधायक ने कहा कि यमुना तटवर्ती पिछड़े क्षेत्र के गांव के तमाम छात्र-छात्राएं इंटर कालेज न होने से जूनियर हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे। धनाभाव से अधिकांश लोग अपने बच्चों को बाहर नहीं भेज पाते थे। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है।
कालेज खुलने से अब यह कमी दूर हो जाएगी। समारोह में सपा नेता छेदीलाल गुप्ता, दिलीप सोनी, चंद्रप्रकाश अग्रहरि, केके महंत, उत्तम सिंह, अभिषेक गुप्ता, बच्छराज, रामबाबू, आशीष समेत आरईएस अधिशासी अभियंता आरके वर्मा, एई एसके गुप्ता समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।