फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The foundation of self-reliant India rests on Swadeshi.

Banda News: स्वदेशी पर टिकी है आत्मनिर्भर भारत की नींव

Tue, 30 Sep 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The foundation of self-reliant India rests on Swadeshi.
फोटो - 16 मंडल कार्यशाला में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व अन्य। संवाद
अतर्रा। आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी के तहत भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने लोगों को स्वदेशी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। सुलक थोक मोहल्ले के रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि हर घर स्वदेशी अपनाने तथा विदेशी सामान को छोड़ने पर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। मंडल मंत्री महिमा तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नींव स्वदेशी पर टिकी है। हर परिवार स्थानीय उत्पाद खरीदे तभी देश सशक्त व समृद्ध बनेगा। कार्यक्रम में विष्णुदेव तिवारी, चतुर सिंह, भरतलाल कोटार्य, द्वारिका लखेरा, अनिल सैनी, सुरेंद्र सिंह, शिवमोहन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed