फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The former president of the Bar Association completely rejected the investigation committee

Banda News: बार संघ पूर्व अध्यक्ष ने सिरे से खारिज की जांच कमेटी

Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The former president of the Bar Association completely rejected the investigation committee
कमेटी गठन पर चर्चा करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ में कक्ष आवंटन व मारपीट का मामला सुलझता नहीं दिख रहा है। पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने जांच के लिए गठित अधिवक्ताओं की कमेटी को सिरे से खारिज कर दिया है। इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में कहा कि बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला खुद धोखाधड़ी व जानलेवा हमले के आरोपी हैं, लिहाजा उन्हें बैठक बुलाने और कमेटी गठित करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

जांच कमेटी में उमाशंकर शर्मा, शिवनायक सिंह, राजाभइया मिश्रा कमल सिंह, रणवीर सिंह चौहान जैसे काबिल पूर्व अध्यक्षों को नहीं रखा गया है। साजिशकर्ता जागेश्वर यादव को कमेटी से हटाया जाना चाहिए। जांच के बिंदु भी अध्यक्ष ने अपने फेवर में रखे है। ऐसी कमेटी को वह कतई नहीं मानते है। मामला बार काउंसिल व न्यायालय तक पहुंच गया है तो वहीं से निपटना भी चाहिए। कक्ष आवंटन के एग्रीमेंट निरस्त करने का अधिकार अदालत को छोड़कर किसी को नहीं है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला का कहना है कि कमेटी का गठन इल्डर्स कमेटी द्वारा किया गया है। जो पूर्व अध्यक्ष छूट गए हैं, वह शामिल कर लें। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। किसी पर भी आरोप लगाना सरल है। इसे प्रमाणित करना कठिन है। इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक अवस्थी का कहना है कि अशोक दीक्षित का पत्र प्राप्त हुआ है। लिहाजा सचिव को आदेश दिए गए हैं कि जो पूर्व अध्यक्ष छूट गए हैं, उन्हें कमेटी में शामिल कर लिया जाए। कमेटी का अध्यक्षता इकबाल बहादुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed