{"_id":"2d1ae9fb54b8b221ebad07f93be4b7d8","slug":"the-first-day-of-navratri-left-three-months-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन तीन माह की बच्ची को छोड़ गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन तीन माह की बच्ची को छोड़ गई मां
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन जिला पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर तीन माह की दुधमुंही बच्ची को मां छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर वार्ड के बाहर शाल में लिपटी पड़ी बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वहां मौजूद लोगों ने शाल हटाकर उसे देखा। नजदीक में दूध की बोतल पड़ी थी। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की तलाश की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां औपचारिकता के बाद बच्ची को गोद लेने के इच्छुक लोगों को सौंप दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन