{"_id":"67a10cc09dd852dd6409b884","slug":"the-final-will-be-between-banda-blue-and-gautam-buddha-nagar-banda-news-c-212-1-bnd1004-121643-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा ब्लू एवं गौतमबुद्ध नगर के बीच होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा ब्लू एवं गौतमबुद्ध नगर के बीच होगा फाइनल
विज्ञापन
बांदा। बांदा वेटरंस कप का फाइनल मैच बांदा ब्लू एवं गौतमबुद्ध नगर के बीच खेला जाएगा। सोमवार को एलिमिनेटर मैचों में बांदा ब्लू ने जालौन को 65 रनों से और गौतमबुद्ध नगर ने मौदहा की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पुलिस लाइन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को एलिमिनेटर मैच खेले गए। पहला मैच बांदा ब्लू व जालौन के बीच खेला गया। जिसमें बांदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने बीस ओवरों में 183 रन बनाए। जिसके जवाब में जालौन की टीम मात्र 118 रन ही बना सकी। बांदा की ओर से प्रदीप गुप्ता ने दो ओवरों में 8 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
राममिलन ने दो विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में मौदहा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 रनों पर सिमट गई। गेंदबाज अभिषेक ने पांच विकेट प्राप्त किए। इसके जवाब में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने मात्र तीन ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रदीप गुप्ता व अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैचों के दौरान डीवीसीए के संरक्ष वासिफ जमा, चंद्रमौलि भारद्वाज, अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव प्रदीप कुमार, ओमनारायण त्रिपाठी, काजी जमीर, बीजू पांडेय, सुनील सक्सेना, दिलीप सिंह, राममिलन, जीतू, शेखू, सहित अन्य पदाधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।