फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The final stage will depart today for polling parties

अंतिम चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 08 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 08 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The final stage will depart today for polling parties

बांदा। पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में मंगलवार

विज्ञापन
को 414 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना होंगी। यहां 10 सुपर जोनल व जोनल और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।

चौथे चरण में बुधवार को बबेरू व कमासिन ब्लाक की 116 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मंगलवार को बबेरू ब्लाक की 229 पोलिंग पार्टियां जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू से मतदान केंद्रों को रवाना होंगी।

यहां 35 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी जाएंगी। तीन जोनल, तीन सुपर जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। ब्लाक की 61 ग्राम पंचायतों में 864 प्रत्याशी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्य के लिए 349 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

उधर, कमासिन ब्लाक की 55 ग्राम पंचायतों के 185 बूथों के लिए पोलिंग पोर्टियां पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय, कमासिन से रवाना होंगी।

यहां 28 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। जिले के दूरवर्ती क्षेत्र में अति संवेदनशील 30 और अति संवेदनशील प्लस 21 बूथों में सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी।

निगरानी के लिए दो जोनल, दो सुपर जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बबेरू में 916 व कमासिन में 740 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed