फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The fate of 280 candidates for presidents and 2414 members will be decided today.

Banda News: अध्यक्षों के 280, सदस्यों के 2414 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The fate of 280 candidates for presidents and 2414 members will be decided today.
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की आठ नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए बुधवार को मतदान होगा। मंडल के चारों जनपद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में 24 अध्यक्ष पद के लिए 280 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड सदस्यों के 412 पदों के लिए 2414 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला 7,37,348 मतदाता बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर करेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए हर हथकंडा अपनाया। अब मतदाताओं की बारी है। गुरुवार को वह बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर अपना निर्णय कर देंगे। चित्रकूटधाम मंडल की बात करें तो इस बाद बांदा में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 133 सदस्य पदों के लिए 655 लोगों ने उम्मीदवारी की है।
विज्ञापन

चित्रकूट में एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 54 और 66 सदस्य पदों के लिए 471 प्रत्याशी मैदान में हैंँ। इसी तरह हमीरपुर में तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए मंडल में सबसे अधिक एक सैकड़ा प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके साथ ही 123 सदस्य पदों के लिए 829 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि महोबा में दो पालिका और तीन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 48 और 90 वार्डों में सदस्य पद के लिए 459 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांदा में कुल मतदाता 2,50,909, चित्रकूट में 1,37,913, हमीरपुर में 2,00,328 और महोबा में कुल 1,48,198 मतदाता हैं। फिलहाल माहौल की बात करें तो चाहें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हों या फिर सदस्य पद के किसी पार्टी से हैं या निर्दलीय सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन अधिकतर स्थानों पर कुछ वर्ग को वोटर साइलेंट मोड में हैं। इसके चलते बड़े दलों के प्रत्याशी जरूर चिंतित हैं। प्रचार थमने के आखिरी दिन मंगलवार को देर रात तक उनके यहां विभिन्न वर्ग के वोटरों को अपने पाले में करने के लिए जीत का समीकरण बनाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
वोट डालने के 15 पहचान पत्र विकल्प

निकाय चुनाव में मतदान के लिए आयोग ने जिन प्रपत्रों को शामिल किया है। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र शामिल हैं।


ये होगा मतपत्रों का रंग
मतदाता ध्यान दें। नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग ने सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र तैयार करवाए हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का मतपत्र हरे रंग का होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतपत्र सफेद रंग के होंगे। नगर पालिका के सभासदों और नगर पंचायतों के वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed