फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmers of Bundelkhand can be happy with traditional farming

परंपरागत खेती से खुशहाल हो सकते हैं बुंदेलखंड के किसान

Sun, 20 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The farmers of Bundelkhand can be happy with traditional farming
बांदा। मेहनत और हिकमत से परंपरागत खेती कर किसान खुशहाल बन सकते हैं। ऐसे तमाम उदाहरण भी हैं। बुंदेलखंड के काफी किसानों का रुझान जैविक और परंपरागत खेती की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

यूपी-एमपी में फैले बुंदेलखंड के करीब साढ़े पांच हजार से ज्यादा किसानों ने हमारे फार्म में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने और जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया है। वर्मी कंपोस्ट खाद से उनकी फसल के साथ अतिरिक्त आमदनी बढ़ी है।
विज्ञापन

यह बात रविवार को ‘अमर उजाला’ के फेसबुक लाइव में बुंदेलखंड के प्रगतिशील युवा किसान विज्ञान शुक्ला ने किसानों के साथ साझा की। उन्होंने किसानों द्वारा कमेंट बॉक्स में पूछे गए सवालों का विस्तृत जवाब भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मी कंपोस्ट (खाद) को अधिक समय तक रखने के लिए क्या करना होगा?- शालिनी शुक्ला (अतर्रा)
उत्तर- खाद तैयार करने के बाद उसे छायादार स्थान पर ढेर लगा दें। इसमें नमी बनाए रखें। इसके सूक्ष्म तत्व खत्म न होने दें।
- जैविक खाद तैयार करने में कितना समय लगता है? -विवेक (बांदा)
उत्तर- जैविक खाद तैयार होने से ढाई से तीन माह का समय लगता है। तीन किलो केंचुआ (जय गोपाल) से 10 क्विंटल कंपोस्ट खाद तैयार हो सकती है। खाद छानकर केंचुआ अलग रखें।
-एक एकड़ में कितनी खाद डालनी चाहिए?- पीयूष गौतम (सतना, एमपी)
उत्तर- एक एकड़ में अधिक से अधिक 8 से 10 क्विंटल खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
-खाद वाले केंचुए की उम्र कितनी होती है?- विपिन शुक्ला (अतर्रा)
उत्तर- खाद के केंचुए की उम्र लगभग 70 दिन होती है। आइसीनियाफोरिडा और जय गोपाल प्रजाति के केंचुए 60 से 70 दिन जीवित रहते हैं। यही जीवाश्म का काम करते हैं।
- केंचुए की खाद से क्या-क्या लाभ होते हैं।-कृष्णकांत सोनी (पचोखर)
उत्तर- केंचुआ खाद को ही वर्मी कंपोस्ट खाद कहते हैं। इसमें करीब 16 पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। उनकी जरूरत पूरी करते हैं।

- सरसों की फसल में खाद कितनी मात्रा में डालें?- शिवमोहन गुप्ता (बछेही)
उत्तर- एक एकड़ में पांच क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद डाली जा सकती है। इतनी मात्रा में खाद खुद तैयार कर सकते हैं।
- मशरूम का उत्पादन कैसे करें?- संजय (हमीरपुर)
उत्तर- 10 किलो भूसा रातभर भिगाएं। सुबह पानी से निकालकर छाया में बिछा दें। कुछ देर बाद एक किलो मशरूम का बीज छिड़क दें। हल्के हाथों से मिला दें। एक-एक किलो पन्नी में हल्के दबाव से भर दें। पन्नियों का मुंह बंद करके उनके चारों तरफ 8-10 सुराख कर दें। बंद कमरे में रख दें। स्प्रे से पानी का छिड़काव रोज करते रहें। इसमें करीब 40 से 50 किलो मशरूम तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed