फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer was suffering all night, died on reaching the hospital

Banda News: रात भर तड़पता रहा किसान, अस्पताल पहुंचने पर मौत

Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The farmer was suffering all night, died on reaching the hospital
बबेरू। बिसंडा थाना क्षेत्र में एक किसान ने खुद को आग लगा ली। रातभर वह जली हालत में तड़पता रहा और सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो सीएचसी ले गए लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज के चलते अवसाद में था और उसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस व परिजनों के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलदान गांव निवासी शारदा वर्मा (45) बुधवार की शाम वह शराब के नशे में घर आया था। पत्नी रन्नो देवी से बेटी की शादी के लिए गांव के लोगों से लिए गए कर्ज की अदायगी को लेकर अनबन हो गई।
विज्ञापन

रात आठ बजे करीब वह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत पर चला गया। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय उसने नशे में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं हो सकी। दूसरे दिन सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो किसान तड़प रहा था। उसे बबेरू सीएचसी ले गए, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबेरू (बांदा)। बेटी की शादी के लिए पांच रुपये सैकड़ा पर कर्ज लिया था। शादी की तैयारी के बीच बैंकों के चक्कर काटने से बचने के लिए उसने परिचितों से ही ऋण ले लिया। शादी हुई और फिर कर्ज चुकाने को लेकर वह परेशान होने लगा। खेती कम थी और जो बाहर मजदूरी करता था, उससे कर्ज चुका पाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। लिहाजा कर्ज का बोझ बढ़ता गया और फिर वह इस कदर अवसाद में चला गया कि उसने खुद को खत्म करने का कदम उठा लिया।

परिजनों के अनुसार किसान शारदा के पास डेढ़ बीघा जमीन खुद की थी। बटाई में भी खेत लेकर किसानी का कार्य करता था। किसान के बड़े पुत्र अशोक कुमार व दामाद अरविंद ने बताया कि तीन पुत्र लवकुश, राजाबाबू व सूरज अविवाहित हैं। पुत्रियों में गीता, सरोज और रीता सभी शादीशुदा हैं। शारदा ने दूसरे नंबर की पुत्री सरोज की शादी इसी साल जून में हुई थी। उसकी शादी के लिए शारदा ने गांव के ही कुछ लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज के रूप से लिया था। बताया जाता है कि पांच सैकड़ा पर कर्ज लिया था और वह मूलधन और कर्ज चुका पाने में असमर्थ था। चिंता के कारण अवसाद में था और शराब पीने लगा। घर पर भी उसकी अनबन होने लगी। इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया।


घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में किसान ने खुद आग लगाकर खुदकुशी की है। परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
लक्ष्मी निवास मिश्र
अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed