{"_id":"6436ff4388813a4bd9051844","slug":"the-farmer-was-assaulted-before-the-murder-banda-news-c-12-1-176757-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हत्या से पहले किसान से की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हत्या से पहले किसान से की थी मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा खैरी किसान की हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। घटना को लेकर डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस प्रत्येक पहलू पर गहनता से जांच पड़ताल में लगी है। सूत्रों के मुताबिक दो हत्यारोपियों को पुलिस ने हिरासत मेें ले लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
खैरी गांव के जीत निषाद (50) का शव भगवानदीन के खेत में लगे बबूल के पेड़ से कटीले तार और साफी से लटका मिला था। बेटे संदीप निषाद ने धुंधपुर के मजरा कलुवा डेरा (हमीरपुर) निवासी रामसजीवन निषाद उसके दो पुत्रों जय बहादुर और सुनील निषाद व खैरी गांव के रामनरेश निषाद के खिलाफ तहरीर देकर जमीन के विवाद के चलते पैसों के लेनदेन को लेकर कटीले तार से गला कसकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र संदीप निषाद ने बताया कि खैरी गांव और धुंधपुर गांव की दूरी एक किलोमीटर की है। रामसजीवन ने 2017-18 को उसके पिता से 12 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसमें 72 हजार रुपये शेष रह गया था। रामसजीवन ने कहा था कि दाखिल खारिज के बाद पैसा दिया जाएगा। जनवरी 2023 में जमीन का दाखिल खारिज हो गया। उसके बाद पिता ने 16 फरवरी को पैसा मांगा था तो उसने पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद नौ अप्रैल को भी धमकी दी थी। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपियों के हिरासत में लिए जाने की उन्होंने पुष्टि नहीं की है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा खैरी में घटनास्थल पर भगवानदीन के खेत में बबूल के पेड़ के नीचे देसी शराब के खाली क्वार्टर और बीड़ी के बंडल भी पाए गए हैं। पुत्र का कहना है उसके पिता को पहले बेरहमी से पीटा गया फिर फंदे से लटकाया गया है। कपड़ों मेें मिट्टी के निशान भी हैं। पुलिस अगर हत्यारोपियों से कड़ाई से पूछताछ करे तो हत्या में कितने लोग शामिल रहे यह मालूम चल सकता है।