फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer returned from the farm suicide by hanging

खेत से लौटे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 16 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 16 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सूखे से बर्बाद हुई फसल देखकर किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर दो बैंकों का एक लाख 30 हजार रुपये कर्ज था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां गांव के विजय कुमार मिश्रा (48) पुत्र गणेश प्रसाद ने शुक्रवार को शाम कमरे में छत की हुक पर साफी बांधकर फांसी लगा ली। बड़ी बेटी ने शव टंगा देखा और शोर मचाया। घर के दूसरे हिस्से में मौजूद परिजनों ने आकर तुरंत उन्हें फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 8 बीघा जमीन है। इसमें धान बोई थी लेकिन सूखे की वजह से फसल अच्छी नहीं हुई। भाई ने बताया कि शुक्रवार को सुबह विजय कुमार खेत गया था। वहां खेत की हालत देखकर उसे सदमा पहुंचा। चुपचाप घर आया और खाना भी नहीं खाया। कुछ देर बाद शाम करीब 4 बजे फांसी लगा दी।
विज्ञापन


मृतक पर 90 हजार रुपया सेंट्रल बैंक (गिरवां ब्रांच) और 40 हजार रुपये कोआपरेटिव बैंक (हुसैनपुर ब्रांच) का कर्ज है। 6 माह पहले दो बीघा जमीन गिरवीं रख दी थी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है। यह सभी पढ़ रहे हैं। उधर, नरैनी उप जिलाधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि फिलहाल वह पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियां भेजने में व्यस्त हैं। राजस्व कर्मियों को भेजकर जांच करवाएंगे। नियमानुसार जो भी होगा मद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed