{"_id":"65a1ab4d9fe77bde57039f7d","slug":"the-farmer-died-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-6137-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बबेरू। किसान ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटी पत्नी ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी उत्तम पटेल (48) घर में अकेला था। पत्नी फूलन देवी खाना बनाने के बाद बेटा व बेटी के साथ खेत चली गई थी। इस बीच उत्तम कमरे का दरवाजा बंदकर रस्सी का फंदा डालकर पंखे के हुक से लटक गया। दोपहर दो बजे करीब पत्नी फूलन घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।
काफी देर तक आवाज देने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजनों ने सब्बर से दीवार तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि एक बेटी व बेटा है।
छोटे भाई धनेश ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। किसी से कोई विवाद नहीं था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू क्राइम इंस्पेक्टर रामकिशोर सिंह ने बताया कि सीएचसी में किसान को मृत घोषित किया गया है। पंचनामा की कार्रवाई बिसंडा थाना पुलिस करेगी।