{"_id":"6005d0b68ebc3e32ad020ec5","slug":"the-family-of-the-former-head-asked-for-arms-license-banda-news-knp6067682198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के परिजनों ने मांगा शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के परिजनों ने मांगा शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन
बांदा। गिरवां क्षेत्र के खुरहंड गांव में 7 जनवरी को सीसी रोड निर्माण के विवाद में हुई पूर्व प्रधान के पुत्र अजीत सिंह की हत्या के बाद मृतक के चाचा ने पुलिस के बड़े अफसरों को दी अर्जी में हत्याकांड के फरार आरोपियों और उनके परिजनों से हत्या की आशंका जताई है। परिवार के तीन सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस की मांग की।
खुरहंड निवासी और मृतक के चाचा सरोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी अर्जी में कहा कि उसके भतीजे की हत्या कर दी गई। अभय सिंह को धारदार हथियार से घायल कर दिया। गिरवां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें अब तक सिर्फ दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, शेष फरार हैं।
धमकियां दे रहे कि मृतक के पिता और चाचा के परिवारों की भी हत्या करेंगे। परिवार के लोग डरे-सहमे हैं। घर से नहीं निकल रहे। खेतीबाड़ी नहीं कर पा रहे। सरोज कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों को राजनीतिक दबाव में नहीं पकड़ा जा रहा। मांग की कि परिवार की सुरक्षा कराते हुए तीन सदस्यों को शीघ्र शस्त्र लाइसेंस दिया जाए और शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो।