{"_id":"671017ca4c0194aba302a6a6","slug":"the-families-of-the-martyrs-went-on-a-hunger-strike-for-a-road-banda-news-c-212-1-bnd1004-116942-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क के लिए शहीदों के परिजनों ने किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क के लिए शहीदों के परिजनों ने किया अनशन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा तहसील के ग्राम महुटा अंश पांडेय पुरवा के ग्रामीणों ने बुधवार को अशोकलाट पर अनशन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शहीदों के गांव में सड़क बनवाने की मांग की।
समाजसेवी शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने कहा कि पांडेय पुरवा में 100 मतदाता हैं। यहां सात जवान सेना में सेवाएं दे रहे हैं। दो जवान रामबहोरी मिश्र व चिंतामणि पांडेय पूर्व में शहादत दे चुके हैं। यहां आज भी गांव जाने के लिए कच्ची सड़क है।
तीन अगस्त को मार्ग बनवाने के लिए 1.67 करोड़ का बजट बनाकर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को भेजा गया, जो आज तक आगे नहीं बढ़ा। कहा कि बारिश के समय मरीजों व गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर दो किलोमीटर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द पांडेय पुरवा की सड़क बनवाने की मांग की। इस मौके पर शशिकांत पांडेय, मनोज पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, रविकरन, संदीप, ललक पांडेय आदि उपस्थित रहे।