{"_id":"b7e249687800694c606b2325319a8ff9","slug":"the-droppings-are-children-dulwa-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से गोबर ढुलवा रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से गोबर ढुलवा रहे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर ब्लाक के भूरागढ़ (भुरेड़ी) गांव स्थित
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेें ड्रेस पहने बच्चे गोबर ढो रहे हैं। इसी गोबर
से स्कूल परिसर की लिपाई होती है।
अभिभावक फूलचंद्र, लालता प्रसाद, सुनील ने बताया कि एक दबंग शिक्षक बच्चों को डरा धमका कर पढ़ाई के अलावा दूसरे काम कराता है। अभिभावकों के आपत्ति करने पर शिक्षक उनसे बदसलूकी और दबंगई करता है।
कई बार तो जान से मारने की धमकी दे चुका है। अभिभावकों ने शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होने से बचाने का अनुरोध किया है।
इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि वे इसकी जांच करा रहे हैं। शिक्षक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।