फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The driver ran the bus at a speed of 100, the passengers were scared

Banda News: ड्राइवर ने 100 की रफ्तार में दौड़ाई बस, सहमे यात्री

Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The driver ran the bus at a speed of 100, the passengers were scared
बांदा। एक चालक की हरकत ने शुक्रवार की सुबह 50 से ज्यादा यात्रियों को संकट में डाल दिया। जांचकके लिए तैनात आरटीओ विभाग की टीम देख चालक ने बस की रफ्तार 100 के पार कर दी और अंधाधुंध तरीके से बस को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

करीब सात किलोमीटर तक बस में बैठे यात्रियों की धड़कने बढ़ी रहीं। कई घबराकर शोर मचाने लगे। यात्रियों को गुस्सा देख चालक बस को एक गांव में खड़ाकर भाग गया। ढूंढते-ढांढते पहुंची आरटीओ की टीम ने यात्रियों को रोडवेज बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। निजी बस को कब्जे में लेकर चालक के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग के खिलाफ आरटीओ विभाग का संघन अभियान चल रहा है। शुक्रवार को बबेरू में टीम कार्रवाई को पहुंची थी। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि एक निजी बस परमिट की शर्तों के विरुद्ध फुटकर सवारियां भर रहा था। बस में यात्री मानक से ज्यादा थे और टीम देख चालक ने कार्रवाई के डर से बस चला दी। उसका पीछा किया तो उसने 100 से ज्यादा रफ्तार से बस दौड़ाई, बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। चालक ने बस को तिंदवारी के जसाईपुर मांटा गांव में जाकर बस्ती के बीच खड़ा कर दिया और भाग गया। कोई अप्रीय घटना तो नहीं घटी, लेकिन यात्री काफी घबरा गए। बस का लॉक तुड़वाकर उसे गांव से बाहर किया। चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा एक बस बेंदा चौकी क्षेत्र में भी परमिट के विरुद्ध मिली। एक अनफिट स्कूल वाहन, सात छोटे वाहन और पांच ओवर लोडिंग ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed