फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The doctors will look at the arbitrary hook

मनमानी करने वाले डाक्टरों पर कसेगी नकेल

Tue, 31 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 31 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The doctors will look at the arbitrary hook
health - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जिला अस्पताल के डाक्टरों की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब वह अपनी मर्जी से मरीजों को रेफर नहीं कर सकेंगे। उन्हें मरीज और तीमारदार को बताना होगा कि अस्पताल में ऐसी कौन सी सुविधा नहीं थी जिसकी वजह से मरीज को रेफर किया। शासन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर सरकारी अस्पतालों में इसके लिए अलग रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में मामूली बीमारी बता कर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक तत्काल मरीज को रेफर कर देते हैं। सीएचसी और पीएचसी पर डाक्टर मरीजों को भर्ती करके परेशानी से बचने के लिए दो घंटे तक रखते हैं। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन


सीएमओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में रेफर किए जाने वाले मरीजों के लिए अलग से रजिस्टर रखा जाए। इसमें भर्ती होने से लेकर उपचार, रेफर या डिस्चार्ज करने तक का इस रजिस्टर में पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा.एबी कटियार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला व महिला अस्पताल में रजिस्टर रखने को कहा गया है। मरीज को रेफर करने के पहले चिकित्सक बताएंगे कि किन कारणों से रेफर किया गया है। ऐसा न करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed