{"_id":"6a11ec30e202c1462c0a3efd","slug":"the-divisional-commissioner-inspected-the-arrangements-for-protection-from-heat-in-chc-banda-news-c-212-1-bnd1007-146990-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीएचसी में मंडलायुक्त ने देखे गर्मी से बचाव के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीएचसी में मंडलायुक्त ने देखे गर्मी से बचाव के इंतजाम
Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
जसपुरा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में गर्मी से बचाव के इंतजाम देखे और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
मंडलायुक्त ने सीएचसी में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं तथा स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी, कोल्ड रूम और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। परिसर में लगे वाटर कूलर की स्थिति परखी। इसके बाद वह प्रसव कक्ष पहुंचे और स्टाफ नर्स रुचि देवी से प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. कादरी मौजूद रहे। संवाद