{"_id":"5e0757728ebc3e881e6a485e","slug":"the-deceased-bike-driver-was-married-six-months-ago-banda-news-knp534843223","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह पूर्व हुई थी मृतक बाइक चालक की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह पूर्व हुई थी मृतक बाइक चालक की शादी
विज्ञापन
पुआल लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत में एक युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। दोनों मृतक खेतीबाड़ी करते थे। उधर, मृतक बाइक चालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
गिरवां थाना क्षेत्र के चौभरिया झाल (नरैनी रोड) में शुक्रवार की देर रात नरैनी की तरफ पुआल लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गिरवां की तरफ जा रहे बाइक को टक्कर मार दी थी।
बाइक चला रहे सुनील कुमार उर्फ शीलू राजपूत (25) पुत्र रामकिशन (सारीपुर, गिरवां) और पीछे बैठा उसका साथी विनेश कुमार तिवारी उर्फ कालू दादा (38) पुत्र रामकिशोर (गिरवां) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। मृतकों के परिजन आशाराम ने बताया कि मृतक विनेश तिवारी अपने पिता की दवा लेकर मित्र सुनील के साथ बाइक पर घर लौट रहा था।
तभी हादसा हो गया। विनेश ने अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा के लिए शादी नहीं की। उसके दो भाई कमलेश व बाबू तिवारी अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। विनेश के नाम छह बीघा जमीन है।
उधर, सुनील राजपूत की शादी छह माह पूर्व पैगंबरपुर में हुई थी। कोई संतान नहीं है। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दुर्घटनाग्रस्त बाइक उसके ससुराल से मिली थी। दो भाइयों में छोटा था।
उधर, मृतक बाइक चालक सुनील के पिता रामकिशन राजपूत की तहरीर पर गिरवां थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक दरबारी लाल पुत्र फूलचंद्र निवासी तिंदवारा (कोतवाली नगर) के विरुद्ध धारा 279, 304ए, 427 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। गौरतलब है कि दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटने से चालक भी घायल हो गया था। मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।