फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The dead body of the businessman who came out of the house was found in the well

घर से निकले व्यापारी का शव कुएं में मिला

Sun, 04 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the businessman who came out of the house was found in the well
बांदा। घर से निकले आम के व्यापारी का शव चार दिन बाद कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के डिंगवाही गांव निवासी मोहनलाल का पुत्र लालाराम (40) चार दिन पूर्व 30 जून को घर से निकल गया था। उसके वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार को दोपहर उसका शव गांव स्थित कुएं में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भतीजे राजकुमार समेत घर के अन्य सदस्यों ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। राजकुमार ने बताया कि लालाराम दुकानदारों को आम बेचता था। आम बेचने की बात कहकर घर से निकला था। किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक अपने पीछे पत्नी विद्यावती और छह पुत्रियां छोड़ गया है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed